किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले, चेंबर ऑफ कॉमर्स कर रहा हरसंभव प्रयास: आनंद कोठारी

रांची: झारखण्ड में राज्य के किसानों की कड़ी मेहनत से प्रचुर मात्रा में सब्जी, फल, धान, मक्का, रागी, स्वीट कॉर्न, अरहर, उड़द , अदरक, धनिया पत्ता, शकरकंद, कचू , बरसाती आलू आदि उत्पादन होता है I साथ ही राज्य में लघु वन उत्पाद का उत्पादन काफी होता है I परन्तु किसानों को उनके उत्पाद का सही कीमत नहीं मिलता है, इस कारण यहाँ के किसानों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है I
अनुकूल विपणन अवसंरचना और पारिस्थितिकी तंत्र के अभाव में किसानों को अपनी उपज को बिचौलियों को सस्ते दामों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
कृषि बागवानी एवं कृषि ग्रामोद्योग समिति के अध्यक्ष आनंद कोठारी ने बताया कि चैम्बर राज्य के किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले एवं राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।
चैम्बर का प्रयास है कि राज्य के किसानों , कृषि उत्पाद के व्यापारी एवं खाद्यान्न उद्योग द्वारा उनके उत्पाद को राष्ट्र के मेट्रो शहरों में सुगमता से सस्ते दर पर 12 घंटे से 36 घंटे में मार्केटिंग की सुविधा उपलब्ध करवायी जाए I
इसी क्रम में चैम्बर की आहारी समिति द्वारा 30 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे चैम्बर भवन में सेमिनार का आयोजन किया गया है I
इस सेमिनार में रेल्वे के वरिष्ठ पदाधिकारी, एयर कार्गो कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारी, बिरसा एयर पोर्ट ऑथोरिटी के निदेशक, कृषि विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी, बैंक के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा उनके द्वारा उपलब्ध करवायी जानी वाली सुविधाओं एवं सहयोग से अवगत करवाया जाएगा I
इस सेमिनार में सभी किसान उत्पादक कंपनी , किसान उत्पादक संगठन , कृषि विकास से संबंधित स्वयंसेवी संस्था के पदाधिकारी, कृषि उत्पाद के व्यापारी , खाद्यान्न उद्योग के संचालक आमंत्रित हैं ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कृषि उत्पाद का व्यापार विकसित कर अधिकाधिक आय का उपार्जन कर सकें I
सेमिनार में भाग लेने के लिए 29 अप्रैल तक निम्नांकित फोन पर अनुबंध करवाएं.
सेमिनार स्थल: चैम्बर भवन, होटल रेडिसन ब्लू के सामने, कडरू बाईपास रोड रांची I
दिनाँक : 30 अप्रैल 2025
समय : दोपहर 2.30 बजे
आयोजक :
आनंद कोठारी
अध्यक्ष
कृषि बागवानी एवं कृषि ग्रामीण उद्योग समिति
एफजेसीसीआई
फोन: 6205988731
प्रोग्राम सहयोगी
अमित शर्मा : 9835903000
मनीष पीयूष: 9920054730
आदित्य कुमार : 9031080084
प्रकाश : 910223552

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *