DSPMU के अंग्रेजी विभाग में एमए प्रथम बैच को दी गई भावपूर्ण विदाई

रांची : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य विभाग में शनिवार को एमए अंतिम वर्ष (सत्र 2024–26) के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह विभाग के एमए पाठ्यक्रम का पहला पासिंग आउट बैच था। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक जीवन की पूर्णता पर शुभकामनाएं देना, भविष्य के लिए प्रेरित करना तथा विश्वविद्यालय से आजीवन जुड़े रहने का संदेश देना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. राजीव मनोहर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने का संस्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का केंद्र है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में ईमानदारी, अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जहां भी जाएं, अपने विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करें। उनके अनुसार सफलता का वास्तविक मापदंड केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति सार्थक योगदान देना भी है।रजिस्ट्रार डॉ. धनंजय वासुदेव द्विवेदी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विदाई नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र (एलुमनाई) के रूप में संस्थान से जुड़े रहने तथा अपने अनुभवों से आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करने की अपील की।वित्त पदाधिकारी डॉ. अनिता मेहता ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और इसका सर्वोत्तम उपयोग समाज के हित में होना चाहिए। वहीं विभाग के समन्वयक डॉ. विनय भरत ने कहा कि ELL केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने वाला विभाग नहीं, बल्कि भाषा, साहित्य, संवाद कौशल, नेतृत्व और मानवीय मूल्यों का विकास करने वाला एक जीवंत शैक्षणिक परिवार है। उन्होंने विश्वास जताया कि विभाग के विद्यार्थी देश-विदेश में उत्कृष्ट कार्य कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर डॉ. करिश्मा पारिजात, डॉ. रश्मि कुमारी, डॉ. सुप्रिया आनंद, मिस अदिति सिद्धांत, मिस रुचिका तस्कीन केरकेट्टा तथा मिस नीलिमा कुमारी सहित विभाग की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। भावनात्मक माहौल में आयोजित समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *