प्रधानमंत्री की सौगात से चमकेगा पूर्वी भारत: पीरपैंती को मिला थर्मल पावर प्लांट और विक्रमशिला- कटरिया रेललाइन का तोहफा

प्रदीप विद्रोही,भागलपुर। सप्ताह की शुरुआत भागलपुर और पूरे सीमांचल के लिए ऐतिहासिक रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्णिया एयरपोर्ट टर्मिनल के उद्घाटन समारोह के मंच से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दो बड़ी परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास किया। पीरपैंती में 2400 मेगावाट का अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट, विक्रमशिला–कटरिया रेल लाइन सह पुल परियोजना। इन दोनों योजनाओं पर लगभग ₹40,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा – जो न केवल भागलपुर, बल्कि पूरे पूर्वी भारत के विकास की नई इबारत लिखने जा रहा है।

थर्मल पावर प्लांट: ऊर्जा के क्षेत्र में बिहार की सबसे बड़ी छलांग

पीरपैंती में बनने वाला यह 2400 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट, निजी क्षेत्र में बिहार का अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा। ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह के अनुसार, लगभग ₹29,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना में 800 मेगावाट की तीन इकाइयाँ स्थापित की जाएंगी।

इसका निर्माण अडानी पावर लिमिटेड द्वारा किया जाएगा और 2028 तक पहली यूनिट उत्पादन शुरू कर देगी। परियोजना के लिए कोयला झारखंड के गोड्डा स्थित राजमहल खदान से और जल आपूर्ति गंगा नदी से की जाएगी। यह संयंत्र पूर्वी भारत का सबसे बड़ा कोयला आधारित बिजली उत्पादन केंद्र होगा और बिहार सहित कई राज्यों को बिजली आपूर्ति करेगा।

विक्रमशिला – कटरिया रेल लाइन: अब रेल सफर होगा सुगम, सीमांचल से झारखंड की दूरी होगी कम

रेल कनेक्टिविटी की दिशा में भी सोमवार को बड़ा कदम उठा। प्रधानमंत्री ने 26.23 किमी लंबी विक्रमशिला – कटरिया रेल लाइन परियोजना का शिलान्यास किया, जिसकी लागत ₹2178.38 करोड़ है। इस प्रोजेक्ट के तहत बटेश्वर स्थान से गंगा पर सड़क पुल और विक्रमशिला से कटरिया तक 4 किमी का रेल पुल बनेगा। इसे 2029–30 तक पूरा करने का लक्ष्य है। परियोजना से 3 घंटे तक की रेल यात्रा की बचत होगी। करीब 10 लाख यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह परियोजना बिहार-झारखंड के बीच संपर्क को और मजबूत बनाएगी। अब पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया से लेकर रांची तक की दूरी रेलवे से और भी सहज हो जाएगी।

शिलान्यास समारोह में दिखी भागलपुर की ताकत

पीरपैंती में आयोजित कार्यक्रम में जिले के शीर्ष अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस ऐतिहासिक मौके पर उपस्थित थे। जिसमें सांसद अजय कुमार मंडल, पीरपैंती विधायक ललन कुमार, कहलगांव विधायक पवन कुमार यादव, ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह, बिहार विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड के एमडी महेन्द्र कुमार, भागलपुर प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसएसपी हृदयकांत, अडानी पावर लिमिटेड के सीईओ नरेश गोयल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग।

इस शिलान्यास ने न केवल भागलपुर जिले को विकास की मुख्यधारा में मजबूती से जोड़ा है, बल्कि यह भी साबित किया है कि पूर्वी भारत अब सिर्फ उपेक्षित क्षेत्र नहीं, बल्कि अवसरों की धरती बनता जा रहा है। जहां एक ओर थर्मल पावर प्लांट से बिजली की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *