दृष्टि संस्था द्वारा ठंड की तोहफा 2.0 के तहत सर्दी की सौगात कार्यक्रम का आयोजन

रांची: राजधानी रांची में बढ़ते ठंड के बीच युवाओं के द्वारा संचालित दृष्टि संस्था के द्वारा झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के सहयोग से अरगोड़ा चौक पर ‘ठंड का तोहफ़ा 2.0 सर्दी की सौगात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शीतकालीन सहायता अभियान का उद्देश्य सर्दी में लगातार काम करने वाले महिला रिक्शा और पिंक ऑटो चालकों की मदद करना था।कार्यक्रम के दौरान दिशा औरदामिनी ने महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को गर्म स्कार्फ, दस्ताने और भोजन पैकेट का वितरण किया। इस पहल का नेतृत्व चैप्टर लीड आदित्य सुनार ने किया, जबकि सह-संस्थापक शुभांशु शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संचालित हुआ।लाभार्थी महिलाओं ने इस सहयोग को खुश होकर स्वीकार किया और टीम के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। युक्त अभियान में पियूष श्रीवास्तव, तनु कुमारी, श्रृष्टि पुष्कर, शिवांगी तिवारी, मोहित कुमार सहित कई स्वयंसेवक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *