पड़ाव संघ के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन, भक्तों ने लगाए बम बासुकी के जयकारे

प्रदीप विद्रोही,भागलपुर :ऐतिहासिक पड़ाव संघ की 113वीं कांवड़ यात्रा की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। मंगलवार को किला दुर्गा स्थान के समीप स्थित गोपाल साह के मकान में संघ के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर, नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया गया। उद्घाटन संघ के पूर्व अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता एवं संतोष चौधरी, मौजूदा अध्यक्ष अरबिंद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

ज्ञात हो कि आगामी 16 जुलाई (बुधवार) को कहलगांव के उत्तरवाहिनी गंगा तट से यह कांवड़ यात्रा प्रारंभ होगी और दूसरी सोमवारी, यानी 21 जुलाई को बाबा बासुकीनाथ के दरबार में जलाभिषेक किया जाएगा। इसके पूर्व 14 जुलाई को रुद्राभिषेक, श्रृंगार पूजा एवं गंगा महाआरती। संघ का दावा है कि इस यात्रा में लगभग तीन हज़ार कांवड़ियों के शामिल होने की संभावना है। संघ का यह भी कहना है कि सावन माह में देश के किसी भी कोने से इतनी बड़ी संख्या में कांवड़ियों का जत्था नहीं निकलता है।

करीब 115 किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान कांवड़िए कहलगांव, घोघा, सन्हौला, धोरैया, पंजवारा, बौंसी, श्याम बाजार, हसडीहा, नौनीहाट और दर्शनीया स्थानों पर दिन-रात विश्राम करते हुए बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचते हैं। इन पड़ावों पर सुबह और शाम प्रहर भव्य कांवड़ की आरती होती है।

दोपहर एवं रात्रि विश्राम के दौरान कांवड़िए भजनों की अनवरत धुन में झूमते, नाचते और गाते हैं। इस वर्ष भजन मंडली बिहार के विभिन्न जिलों से आ रही है। शुभम भास्कर, स्नेहा सरगम, आरोही झा, रिया सोनी, आदित्य रंजन लक्खा, मनोज माही, सचिन राज के मधुर भजनों में भक्त झूमेंगे. मालूम हो कि संघ की ओर से यात्रा के दौरान नाश्ता, भोजन, शरबत, चाय एवं चिकित्सकीय सुविधाएं सभी कांवड़ियों को उपलब्ध कराई जाएंगी। सेवा टोली की बड़ी टीम संघ के साथ चलती है। जो सम्पूर्ण रास्ते बम की सेवा चौबीसों घंटे करती है।

इस अवसर पर संघ के वर्तमान अध्यक्ष पार्षद अरविंद सिंह, रतन आर्य, दिलीप भगत, सुरेश चौधरी, श्याम प्रसाद मंडल, पवन चौधरी, गोरे यादव, सचिन गुप्ता, रंजन भारती, पवन फटेला, गोपाल गोपी, मदन आर्य, लट्टू शर्मा, सूरज कुमार गुप्ता, राम जी, लल्लू रूंगटा, चेतन शर्मा, ऋषभ चौधरी, राजा गुप्ता, कुंदन यादव, दिवाकर चौधरी, चंदा यादव, छोटू जायसवाल, ललित पंडित, कुमोद यादव, समेत बड़ी संख्या में संघ के सदस्य एवं शिवभक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *