TRENDING NOW

प्रेम प्रसंग में हताश युवक ने कमरे में लगायी फांसी,प्रेमिका व उसके परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप

भागलपुर। जिले स्थित सजौर थाना क्षेत्र के दरियापुर में एक 22 वर्षीय युवक मुन्ना हरि ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार दोपहर की बतायी जाती है। बीते मंगलवार की देर रात युवक ने अपनी प्रेमिका से फोन पर घंटों बात किया। और दोनों के बीच आपसी विवाद कहासुनी के बाद तनाव में आकर प्रेमी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए सुसाइड कर लिया।इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

      इधर घटना की सूचना मिलने पर सजौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस को मृतक के फोन से व्हाट्सएप चैट भी मिले हैं। जिनमें प्रेम प्रसंग से जुड़ी बातें सामने आयी है। साक्ष्य एकत्र करने को लेकर एफएसएल टीम द्वारा जांच की गयी। इसके बाद सजौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच पुलिस ने मृतक युवक के फोन से कॉल रिकॉर्ड और मैसेज की जांच की है।

          मृतक मुन्ना के परिजनों ने उसकी प्रेमिका और उसके परिवार पर प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।‌लडकी द्वारा शादी से इंकार करने एवं अपमानित करने के बाद ही मुन्ना ने सुसाइड कर लिया। पिछले एक साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

         बुधवार की दोपहर को मुन्ना का शव उसके किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला था। वह अपने छोटे भाई निहाल कुमार के साथ दरियापुर में अंकज साह के मकान में रह रहा था। मुन्ना के परिजनों का कहना है कि आत्महत्या से कुछ समय पहले देर रात उसकी अपनी प्रेमिका रानी कुमारी से फोन पर तीखी बहस हुई थी।

      मृतक की मां का सीता देवी का आरोप है कि रानी कुमारी, जो बरारी के खंजरपुर की रहने वाली है। उसके पुत्र मुन्ना पर शादी का दबाव बना रही थी। मां ने बताया कि रानी फिलहाल दिल्ली में रहती है। और अक्सर फोन पर मुन्ना से झगड़ा करती थी। उनका यह भी आरोप है कि रानी और उसके परिजनों ने कुछ माह पूर्व मुन्ना को धमकाना शुरू कर दिया था। और यहां तक कि मायागंज स्थित उनके घर पर आकर गोली मारने की धमकी भी दी थी। इसी डर से मुन्ना को उसके ननिहाल दरियापुर भेज दिया गया था।

        परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन परिवार के सभी सदस्य बोल बम गए हुए थे।और मुन्ना का छोटा भाई नानी के घर सोया था। इस दौरान मुन्ना ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मां का कहना है कि तीन चार माह पूर्व मुन्ना की शादी लग रही थी। जब यह बात रानी को मालूम हुआ तो उसने मुन्ना से फोन पर कहा था कि अगर तुम शादी करोगे तो मैं जान दे दूंगी। लेकिन फिर उसने बाद में मुन्ना से शादी करने से इंकार कर दिया। और मुन्ना इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाया। और सुसाइड कर लिया ।

      इस बीच परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस रानी कुमारी और उसके परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर सकती है। इस मामले में पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने के एंगल से भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *