हजारीबाग के मत्स्य विभाग परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

रांची : हजारीबाग मे सोमवार सुबह शहर स्थित मत्स्य विभाग परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए, सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सोमवार सुबह सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे मुक्ति सेवा संस्थान के नीरज कुमार ने परिसर में खून से लथपथ शव पड़ा देखा।

मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *