नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2025 की तैयारियों के संबंध में डीसी ने की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
रांची :उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में गुरुवार को नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2025 की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस में कई विन्दुओं पर चर्चा की गई है. निर्वाचन के लिए मतदाता सूची को अद्यतन करने हेतु अनुपूरक सूची के वार्डवार विखण्डीकरण की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए सभी शहरी क्षेत्र के अंचल अधिकारियों को उपायुक्त ने निर्देश दिया की नगरपालिका चुनाव के निमित्त जो मतदाता सूची तैयार किया गया है उसका सत्यापन शत प्रतिशत करा ले।
वार्डवार नक्शा, स्क्रूटनी शीट (प्रपत्र-B एवं प्रपत्र-C) और संबंधित प्रतिवेदनों की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया जिसपर उपायुक्त द्वारा सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को प्रतिवेदन अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.
मतदान केंद्रों के भवनों या स्थलों में आवश्यक परिवर्तन से संबंधित प्रतिवेदनों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन करा ले साथ ही कोई भी भवन बदलने की आवश्यकता हो तो इसका प्रस्ताव उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया।
ऐसे मतदान केंद्रों की सूची, जहां मतदाताओं की संख्या 1400 से अधिक है, से संबंधित प्रतिवेदनों पर चर्चा करते हुए सभी सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश देते कहा की सभी संबंधित पदाधिकारी के सुनिश्चित कर ले की मतदाता की संख्या किसी भी मतदान केंद्र में 1400 से ज्यादा ना हो।
मतदाता सूची से संबंधित प्राप्त आपत्तियों के निराकरण की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही उन्होंने सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग से संबंधित प्रतिवेदन अभिलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
साथ ही, सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह-अंचल अधिकारी, सदर राँची, अरगोड़ा, बड़गाई, नामकुम, हेहल, बुण्डू, सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगड़ी, कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर राँची, श्री मोहम्मद जफर हसनत सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।



