हेमंत सोरेन को न्याय मिलेगा: सुप्रियो

रांची: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ईडी के द्वारा गिरफ्तारी पर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा और राजभवन पर जमकर हमला बोला है। शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि कोई भी सीएम जब राज्यपाल को अपना इस्तीफा देता है तो जबतक दूसरा सीएम नहीं बन जाता है तबतक निवर्तमान सीएम को राजभवन कार्यवाहक सीएम के रूप में दायित्व देता है।लेकिन राज्यपाल ने ऐसा नहीं किया। राजभवन कही न कही भाजपा के दवाब में कार्य कर रहा था। यही नहीं हमने जब 43 विधायकों का समर्थन पत्र दिया और सरकार बनाने का दावा किया तो राज्यपाल के द्वारा इसमें भी काफी देरी करने का काम किया गया। झामुमो महासचिव ने कहा कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश चल रही थी। लेकिन महागठबंधन के विधायकों की एक जुटता से भाजपा का यह साजिश भी विफल हो गई। केंद्र की सत्ता और भाजपा के लोग झारखंड सरकार से डरी हुई है। हेमंत सोरेन के जेल जाने की घटना पर भाजपा के कई लोगों ने मुझे भी फोन कर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में भी चार साल से विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम किया है और फिर से झामुमो गठबंधन की सरकार बनने पर विकास का कार्य निरंतर चलता रहेगा। नए सीएम चंपई सोरेन के नेतृत्व में विकास का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया। लेकिन 24घंटे बाद भी अबतक आरोप सिद्ध नहीं कर पाई है।
भाजपा साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भेजने का काम किया है। भाजपा के नेता राजनीति कायर हैं।
भाजपा में यदि हिम्मत है तो अविश्वास प्रस्ताव ला कर दिखाए। जनता उनको माकूल जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन फ्लोर में विश्वास मत हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *