विश्रामपुर से छह बार विधायक रहे ददई दुबे का निधन
रांची: झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री रहे चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे का गुरुवार को निधन हो गया। उनका दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा था। ददई दुबे पलामू के विश्रामपुर से 6 बार विधायक रहे थे। धनबाद लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। उनके निधन से पलामू क्षेत्र में शोक की लहर है।



