दुबई वाटर फॉल कार्निवल मेला में दर्शकों का उमड़ रहा है भीड़
बोकारो – बोकारो के सेक्टर चार स्थित सर्कस मैदान में दुबई वाटर फॉल कार्निवल मेला दर्शकों को काफी लुभा रहा है ,मेला घूमने वालो का दिन प्रतिदिन भारी भीड़ उमड़ रहा है। बच्चे,महिलाएं ,पुरुष काफी संख्या में मेला घूमने आ रहे है और मेला का भरपूर लुप्त उठा रहे है,मेला का रंग बिरंगी जगमगाती लाइट सहित आकर्षक रोमांचक झूले दर्शकों को काफी लुभा रहा है।मेला में खाने के लिए कई स्वादिष्ट व्यंजन काफी सस्ते कीमतों में बिक रही है।मेला में बच्चों के लिए रंग बिरंगी खिलौना,महिलाओं के लिए कई घरेलू सहित श्रृंगाल की समान भी काफी सस्ते कीमत मिल रहा है ।इस मेला की खासियत है कि दर्शकों को बहुत कम कीमत में मेला का टिकट मिल जा रहा है इस कारण दिन प्रतिदिन भीड़ उमड़ रहा है ।मेला में जिला से काफी दूर दराज से लोग घूमने आ रहे है ।मेला में दर्शकों की सुरक्षा के लिए जगह जगह सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है । गाड़ी पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि दर्शकों को गाड़ी पार्किंग के लिए किसी भी तरह की परेशानी ना हो । मेला में वाटर फॉल काफी दर्शकों को पसंद आ रहा है ।


