सीएम केजरीवाल भी चले सीएम हेमंत सोरेन की राह पर,नहीं जायेंगे ईडी कार्यालय

दिल्ली:शराब घोटाले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आज यानी दो नवंबर को ईडी कार्यालय पहुंचना था। जहां ईडी के अधिकारी इस मामले में पूछताछ करते। लेकिन अरविंद केजरीवाल आज ईडी कार्यालय नहीं पहुंचेंगे। उन्होंने ईडी को पत्र भेज कर समन वापस लेने की बात कही है। साथ ही कहा कि यह समन राजनीति से प्रेरित है और भाजपा के कहने पर भेजा गया है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी ईडी के चार बार समन भेजने के बाद भी ईडी कार्यालय नहीं गए।
इधर आम आदमी पार्टी के सांसद सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है। इसलिए आम आदमी पार्टी के खिलाफ साजिश के तहत कार्रवाई की जा रही है। इडी मनमानी कर रही है। विपक्षी नेताओं के खिलाफ छापामारी बिना वारंट के कर रही है विपक्षी नेताओं के खिलाफ बिना वारंट के छापामारी कर रही है। कहां जाना है कहां छापामारी करना है वह खुद तय करती है तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ क्यों नहीं करवाई कर रही है। हजारों करोड़ के घोटाले की जांच क्यों नहीं हो रही है।
इधर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली सरकार के एक और मंत्री राजकुमार आनंद के यहां इडी ने दबिश दी है। कई ठिकानों पर कई टीम रेड कर रही है।
बता दें कि इसके पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को भी इडी ने जब कई बार नोटिस दिया था। पूछताछ के लिए बुलाया था तो वह नोटिस का जवाब देते हुए से राजनीति से प्रेरित बताते हुए गैर कानूनी नोटिस बताया था और इडी के अधिकारों को चुनौती देते हुए पहले सुप्रीम कोर्ट चले गए थे उसके बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट भेजा गया था। जहां उन्हें जोर का झटका लगा था।मामला विचाराधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *