भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं है सीएम में:- दीपक प्रकाश

रांची: जेल में बंद झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम से सभी विभाग वापस लिए जाने तथा उनको बर्खास्त नहीं किये जाने पर भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने नाराजगी व्यक्त किया है।
श्री प्रकाश ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता एक तरफ संविधान की रक्षा करने की बातें करते है तो वही दूसरी तरफ ये नेता भारतीय संविधान को ताक पर रख कर काम कर रहे हैं। इंडी गठबंधन के सहयोगी दल आम आदमी पार्टी के मुखिया सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द है और वही से सरकार चला रहे हैं। दूसरी तरफ झारखंड़ में भी इंडी गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस के कोटे से बने एक कैबिनेट मंत्री आलमगिर आलम भी भ्रष्टाचार के आरोप में पिछले 24 दिनों से जेल में बन्द हैं। उन्होंने इस्तीफा नही दिया है। लेकिन धन्य है राज्य के मुख्यमंत्री श्री चम्पई सोरेन जी। उनके विभाग तो वापस ले लिया लेकिन उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।आलमगीर बिना पोर्टफोलियो के मंत्री रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह आजाद भारत के इतिहास में पहली बार घटित हो रही घटनाएं है।
श्री प्रकाश ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या मुख्यमंत्री जी को डर है कि अगर आलमगीर आलम को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया तो वे सरकार के सारे राज इडी वालों को बता देंगे।
श्री प्रकाश ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी को आलमगीर आलम को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाना चाहिये और जांच एजेंसियों को स्वतंत्र होकर कार्य करने देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *