फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में भाग ले रही टीम इंडिया को सीएम ने दी बधाई
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष चुने जाने के लिए कल्याण चौबे को पत्र लिख कर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में श्री चौबे का अनुभव देश में फुटबॉल को मजबूत करने में बहुत मददगार होगा। मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में भाग ले रही टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक मौके पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।

