बच्चे दुनिया के सबसे मूल्यवान संसाधन: भगत

खूंटी: सोमवार को श्योर सक्सेस कोचिग सेंटर, मुरहू में बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के शिक्षक सह निदेशक सकलदीप भगत ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच भाषण, संगीत, चुटकुले एवं म्यूजिकल चेयर जैसे कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई निदेशक सकलदीप भगत ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का बच्चों से बहुत स्नेह और लगाव था। इसीलिए उन्हें प्यार से बच्चे चाचा नेहरू कहा करते थे। भगत ने बच्चों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे दुनिया के सबसे मूल्यवान संसाधन होते हैं। वे देश निर्माण में अहम भूमिका अदा करते हैं। शिक्षक सकलदीप ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों के लिए समय निकालें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका रिया, अंजलि एवं सावित्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *