मुख्यमंत्री की सोच दूरदर्शी है प्रदेश को स्वावलंबी बनाती है : मंटू यादव
बोकारो: झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर समिति द्वारा माराफारी दुर्गा मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक शाखा अध्यक्ष आलम अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें माराफारी पंचायत युवा मोर्चा कमेटी का विधिवत गठन किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने हेमंत सोरेन सरकार के विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में विकास काफी रफ्तार से हो रहा है, जिसमें प्रदेश के सभी लोगों के हितों का ख्याल रखा जा रहा है।
मंटू यादव ने आगे कहा, आज झारखंड प्रदेश युवा हो चुका है और प्रदेश की बागडोर भी युवाओं के हाथ में है।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने दर्जनों योजनाएं चलाकर निचले तबके के लोगों को आर्थिक रूप से मदद करने का काम किया है।
यादव ने इस बात पर जोर दिया कि हेमंत सरकार ने झारखंड के हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की सोच को दूरदर्शी बताते हुए कहा कि यह प्रदेश को स्वावलंबी बनाती है और अन्य राज्यों से अलग पहचान दिलाती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के लगातार विकास कार्यों से यहाँ के युवा, किसान और महिलाएँ समेत आम जनता आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है।
नवनियुक्त कमेटी को बधाई
बैठक के अंत में, नवनियुक्त माराफारी पंचायत युवा मोर्चा कमेटी के सदस्यों को बधाई दी गई और उनसे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा अध्यक्ष रणधीर रजक, महेश मुंडा, दीपक कुमार, मस्तान अंसारी, संजय पांडे, सलीम अंसारी, फिरोज अंसारी, गोविंद मुर्मू, राजीव पांडे, पिंटू पांडे, रोहित यादव, निर्मल यादव, जय यादव, अभय यादव, कमल किशोर सिंह, प्रताप कुमार दास, चंदन कुमार, सागर कुमार, सुनीता देवी, राजन देवी इत्यादि।



