चान्हो प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक संपन्न

चान्हो : प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक वीर बुधू भगत इंटर कॉलेज चान्हो में प्रखंड अध्यक्ष मो इस्तेयाक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेशा कानून और सरना धर्म कोड की मांग को लेकर 26 मई को राजभवन के समक्ष कांग्रेस का धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।

पेशा कानून और सरना धर्म कोड की मांग

मो इस्तेयाक ने कहा कि झारखंड विधानसभा में विशेष सत्र में अलग सरना धर्म कोड का प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को भेजने के बावजूद इस पर केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। इसलिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने फैसला किया है कि 26 मई को राजभवन के समक्ष पेशा कानून और अलग सरना धर्म कोड के लिये धरना प्रदर्शन करेगी और राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर अलग सरना धर्म कोड लागू करने की मांग करेगी।

पैदल मार्च

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बंधु तिर्की के निर्देशानुसार दिनांक 26 मई दिन सोमवार को 9:30 बजे उनके सरकारी आवास मोरहाबादी से राजभवन तक पैदल मार्च किया जाएगा। मो इस्तेयाक ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होने को कहा।

बैठक में उपस्थित

बैठक में मंगलेशवर उरांव, शिव उरांव, इरशाद खान, मो मोजिबुलाह, अजीत सिंह, अब्दुल्लाह अंसारी, कुर्बान अंसारी, सुजित सही आदि ने संबोधित किए। बैठक में दिलीप सिंह, चरव उरांव, जुलफिकार अली, दिनेश राम, राम उरांव, हफीजूल अंसारी, डॉ इरशाद अंसारी, बसंत राम, शिबू उरांव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *