वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम दावोस 2026 के लिए झारखंड सरकार के प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष व महासचिव नामित

रांची: झारखंड सरकार के उद्योग निदेशालय द्वारा फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा और महासचिव रोहित अग्रवाल को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्लूईएफ) की वार्षिक बैठक 2026, दावोस (स्विट्ज़रलैंड) में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है। इस अवसर पर चैम्बर भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में इसे झारखंड के उद्योग जगत के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया गया।
चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं दावोस जा रहे हैं और झारखंड चैम्बर को प्रतिनिधिमंडल में स्थान मिला है। झारखंड खनिज संपदा, ग्रीन व रिन्यूएबल एनर्जी, क्लाइमेट एक्शन और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे सनराइज सेक्टर में अग्रणी बनने की क्षमता रखता है। यह यात्रा राज्य के बजट, जीडीपी और निवेश संभावनाओं को नई ऊंचाई देगी।
महासचिव रोहित अग्रवाल ने इसे गौरवपूर्ण बताया और कहा कि प्रतिनिधिमंडल शीघ्र दिल्ली रवाना होगा। सह सचिव रोहित पोद्दार ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्षों में पहली बार उद्योग जगत को वैश्विक मंच पर इस स्तर का प्रतिनिधित्व मिला है। उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया और पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए इसे निवेशकों के विश्वास को मजबूत करने वाला निर्णय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *