अध्यक्ष संतोष जैन ने महावीर आई अस्पताल में फहराया तिरंगा
रांची:भगवान महावीर हॉस्पिटल एवं रीसर्च सेंटर संस्थान द्वारा भगवान महावीर भवन में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन किया गया।अध्यक्ष श्री संतोष जैन के कर कमलों द्वारा झंडोत्तोलन किया गया|झंडोत्तोलन समारोह में अध्यक्ष संतोष जैन, सचिव पंकज सेठी, किरण जैन, पूरणमल जैन, गोविंद सरावगी, कमल विनायकिया, डॉक्टर वी के जैन, अमित जैन, जितेंद्र जैन, पौरुष जैन, पदमचंद जैन, विजय मिश्रा, रामपाल जैन, राकेश जैन, संजीव जैन, प्रो सुरेश जैन, नरेन्द्र पण्ड्या, संजय छाबड़ा, संजय जैन, दिनेश सिंह, शिवानंद प्रसाद, डॉक्टर मयूरी, डॉ वर्तिका, राहुल, अंकित, दुबराज, जूही एवं संस्था के अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।संस्था द्वारा समाज कल्याण के लिए कई कदम उठाए जाते हैं, जिनमे भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल रांची में जरूरतमंद लोगों की इलाज में आर्थिक मदद संस्था द्वारा की जाती है।साथ ही संस्था द्वारा भगवान महावीर आई हॉस्पिटल में निशुल्क नेत्र जाँच एवं निशुल्क मोतियाबिंद चिकित्सा की जाती है। पिछले ढाई साल में दो हज़ार निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की गयी है।संस्था अगले कुछ महीनों में एक स्टेट ओफ ऑर्ट डायलिसिस सेंटर खोलने जा रही है। यह जानकारी पीआरओ पौरुष जैन ने दी।



