चुटूपालू घाटी में ट्रेलर का ब्रेक फेल, महिला डॉक्टर की कार को मारी टक्कर
रामगढ़: जिले के चुटूपालू घाटी में गुरुवार को ब्रेक फेल ट्रेलर ने महिला डॉक्टर की कार को टक्कर मार दी। फिर कार दो ट्रेलरों के बीच फंस गई। करीब डेढ़ घंटे तक महिला डॉक्टर की सांसें अटकी रहीं।
काफी मशक्कत के बाद डॉक्टर और ड्राइवर को रेस्क्यू किया गया। घाटी से गुजर रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद बेकाबू हुए इस भारी-भरकम वाहन ने सड़क पर चल रही एक कार और दूसरे ट्रेलर को अपनी चपेट में ले लिया और खुद पलट गया। हादसा इतना खौफनाक था कि कार दो विशालकाय ट्रेलरों के बीच बुरी तरह दब गई।


