भाजयुमो की आक्रोश रैली ऐतिहासिक : सन्नी टोप्पो

रांची: मांडर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने कहा कि मोरहाबादी मैदान में आयोजित आक्रोश रैली को ऐतिहासिक बताया। इस रैली के माध्यम से आक्रोशित युवाओं ने राज्य सरकार को हिलाकर रख दिया। झारखंड की जनता ने दिखा दिया कि वे अब इस ठगबंधन की सरकार से ऊब चुकी है। आने वाला चुनाव में जनता इसका विरोध करेगी और इस सरकार को उखाड़ फेंकने काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक रैली में लाखों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को राजधानी आते देख सरकार की नींद उड़ गई थी। पुलिस प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोकने का काम किया,उन्हें राजधानी रांची के अंदर प्रवेश करने से रोका गया। इसके बावजूद रैली ऐतिहासिक रहा। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को राज्य सरकार ने ठगने का काम किया है। हर साल पांच लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार नहीं दिया गया। बेरोजगार युवाओं को भत्ता भी नहीं दिया गया। राज्य सरकार ने युवाओं के साथ वादाखिलाफी करने का काम किया है। राज्य के युवा इसी से आक्रोशित होकर आज राजधानी रांची में जुटे थे।
भाजपा नेता ने कहा कि इस रैली में मांडर विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *