इस देश को भाजपा कांग्रेस मुक्त नहीं कांग्रेस युक्त भाजपा बनाने का प्रयास कर रही है:सुप्रियो

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी अपने मित्र अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों से धान की खेती नहीं दलहन और मोटे अनाज की खेती करने की सलाह देते हैं। मित्र विमल को लाभ पहुंचाने के लिए कपास की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित कर रहे हैं। पीएम मोदी को इस देश के दलित और आदिवासियों की कोई फिकर नहीं है। सिर्फ और सिर्फ अपने फायदे के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा इस देश को कांग्रेस मुक्त करने की घोषणा करती थी।लेकिन बीते दस वर्षों में कांग्रेसयुक्त भाजपा कर रही है। बीते दस वर्षों में कांग्रेस और अन्य दल के करीब 740 विधायक और सांसद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी कभी ना कभी भ्रष्टाचार का आरोप था। उन पर कानूनी कार्रवाई भी हुई। वे लोग आज उनके उंगली के नागिन बन चुके हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के अधिवेशन में पीएम मोदी की घोषणा होती है कि बिना हम शपथ लिए बिना चुनाव के देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं। विदेश से भी न्यौता आने लगे हैं। जबकि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को पूरे देश से न्यौता आने लगे हैं।24 की लड़ाई के लिए पूरे देश के नेता का न्यौता आने लगा है। हेमंत सोरेन पूरे देश में भाजपा के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि जिसको हम लोग इलेक्शन कमीशन करते हैं। वे एक फॉर्मेलिटी निभाएंगे। लेकिन चुनाव कंडक्ट कराएगा इलेक्शन डिपार्टमेंट यानी ईडी का काम है चुनाव की तिथि बताना और चुनाव करवाना होगा। देश अब सब बातों को जान चुका है।
वहीं लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के सवाल पर कहा कि झारखंड के अलावा बंगाल,बिहार और उड़ीसा पर भी चर्चा हुई है। लेकिन सीटों पर अबतक अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है।
वहीं मंत्री पद को लेकर नाराज झामुमो विधायक बैद्यनाथ राम के सवाल पर उन्होंने कहा आप लोग निश्चित रहे। बैजनाथ राम हमारे साथ थे और साथ रहेंगे। उनके सम्मान में कहीं भी कोई ठेस नहीं लगेगा। समय प्रतिकूल था समय अनुकूल होने में समय लगता है और उनका सम्मान में ठेस लगा है पार्टी ने एड्रेस किया है। बहुत जल्द सकारात्मक निर्णय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *