Bihar News :मकई के पत्तों में ‘मुख्यमंत्री’, नीतीश कुमार खुद को देख ठिठक गए, 300 करोड़ की सौगात, लेकिन ये तस्वीर सबसे खास

गणादेश,भागलपुर: जिले के सन्हौला प्रखंड स्थित अरार धुआवै के एक स्टॉल पर गुरुवार को कुछ ऐसा हुआ, जिसने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चौंका भी दिया, और मुस्कुरा भी दिया। ज़िला भ्रमण और योजनाओं की सौगात के बीच एक साधारण से दिखने वाले स्टॉल पर उन्हें अपनी ही एक असाधारण तस्वीर मिली जो बनाई गई थी मकई के सूखे पत्तों से।

जैसे ही मुख्यमंत्री लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (LSBA) के स्टॉल पर पहुंचे, वहां मौजूद कर्मियों ने उन्हें एक विशेष भेंट दी। उनकी मक्के के सूखे पत्तों से बनी कलाकृति। तस्वीर को देखते ही मुख्यमंत्री कुछ क्षणों के लिए ठिठक गए, फिर मुस्कुराते हुए बोले – बहुत सुंदर! बहुत मेहनत की गई है।

यह कलाकृति स्वच्छता ही सेवा अभियान (15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) के तहत “कचरे से कला (Waste to Art) थीम पर तैयार की गई थी।

मुख्यमंत्री की तस्वीर को बनाने में लगभग 9 घंटे का समय लगा, जिसमें 10 लोगों की टीम ने बिना रुके मेहनत की।

इस टीम ने भागलपुर LSBA के डीसी निशांत रंजन गोयनका के निर्देशन और मार्गदर्शन में इस कलाकृति को मूर्त रूप दिया।

मुख्यमंत्री ने मौके पर कहा – स्वच्छता केवल गंदगी हटाने का नाम नहीं, बल्कि यह सोच और संस्कृति की बात है। जब कचरा कला में बदलता है, तब विकास सिर्फ ज़मीन पर नहीं, दिलों में भी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *