अमेरिका-ईरान जंग के बीच आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका, महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर

दिल्ली :देश में एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) महंगा हो गया है। घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 60 रुपये का इजाफा हुआ है। तो वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर 115 रुपये महंगा हुआ है। नई कीमतें आज 7 यानी 7 मार्च से लागू हो गई है।

अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू LPG गैस सिलेंडर 913 रुपये में मिलेगा, जिसकी कीमत पहले 853 रुपये थी। इसी तरह मुंबई में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़कर अब 912.50 रुपये हो गया है, जिसके दाम पहले 852.50 रुपये थी।

झारखण्ड की बात करें तो यहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 970 रुपये हो गए हैं। पहले यह कीमत 910.50 रुपये थी। जारी आदेश के मुताबिक गैस सिलेंडर में बढ़ोतरी 7 मार्च यानी शनिवार से प्रभावी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *