चारु शर्मा की एंट्री से चमकेगा, भागलपुर क्रिकेट,लीग क्रिकेट लीग सीजन 4 के ऑक्शनियर होंगे

भागलपुर। तैयार हो जाइए क्रिकेट की दुनिया के एक चमकते सितारे का स्वागत करने के लिए भागलपुर! देश के मशहूर खेल टिप्पणीकार और हर दिल अज़ीज़ एंकर चारु शर्मा अब भागलपुर की क्रिकेट कहानी में एक नया अध्याय जोड़ने आ रहे हैं। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में अपनी दमदार मौजूदगी और शानदार अंदाज़ से सबको प्रभावित करने वाले चारु शर्मा अब भागलपुर क्रिकेट लीग (BCL) सीजन 4 के ऑक्शनियर होंगे। 8 अक्टूबर (बुधवार), स्थान: वैभव होटल, कचहरी चौक, भागलपुर, मौका: BCL सीजन 4 का ऑक्शन समारोह तय है।

मालूम हो कि चारु शर्मा की गिनती उन चंद नामों में होती है, जिन्होंने लंका प्रीमियर लीग (LPL) समेत कई अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में अपने संचालन कौशल से जान फूंकी है। और अब भागलपुर में उनकी मौजूदगी ने स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों और टीम मालिकों के बीच जश्न जैसा माहौल बना दिया है।

इस ऐतिहासिक मौके के साथ BCL सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक भव्य क्रिकेट उत्सव बनने जा रहा है जहां क्रिकेट, ग्लैमर और प्रोफेशनलिज़्म का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा। तो भागलपुर, तैयार हो जाओ एक यादगार क्रिकेट शाम के लिए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *