बैंड बाजे गूंजे, कदम थिरके, भत्ते की बारिश में भीगा होमगार्ड का जज़्बा, बोले धन्यवाद हो सरकार

भागलपुर। बैंड-बाजे की धुन, झूमते जवान, और हाथों में धन्यवाद की तख्तियां – मौका था दैनिक भत्ता बढ़ने की खुशी का। भागलपुर की सड़कों पर सोमवार को एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला, जब होमगार्ड जवानों ने विजय जुलूस निकालकर जश्न मनाया, मानो कोई बड़ी जंग जीत ली हो।पहले जहां इन जवानों को रोज़ के 774 रुपये मिलते थे, अब सरकार ने इस भत्ते को बढ़ाकर 1121 रुपये प्रति दिन कर दिया है। यानी एक झटके में महीने की कमाई 23,220 रुपये से बढ़कर 33,630 रुपये हो गई। और इसी खुशी में सड़कों पर गूंज उठा
भत्ता बढ़ा, सरकार जिंदाबाद!ढोल-नगाड़ों के साथ ठुमकों की बारिशहोमगार्ड संगठन की अगुवाई में निकले इस विजय जुलूस में महिला होमगार्ड भी पीछे नहीं रहीं। साड़ी में सज-धजकर और हाथों में धन्यवाद मुख्यमंत्री की तख्ती लिए, उन्होंने भी खूब ठुमके लगाए। कई राहगीर तो यह सोचकर रुक गए कि शायद कोई बारात आ गई हो, लेकिन नहीं – ये थे अपने राज्य के सिपाही, जो पहली बार तनख्वाह की खुशी में नाचे।कलेक्टरेट में सौंपा गया धन्यवाद ज्ञापन,:जुलूस जिला पदाधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद ज्ञापन सौंपने की घोषणा की।
संगठन के उपाध्यक्ष पवन कुमार यादव ने कहा – सरकार ने वर्षों पुरानी मांगों को पूरा कर हमारी बात सुनी है। यह सिर्फ पैसा नहीं, हमारे सम्मान और मेहनत की कद्र है। उन्होंने आगे उम्मीद जताई कि सरकार इसी तरह होमगार्ड जवानों की बाकी समस्याओं पर भी ध्यान देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *