उप मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित बाबा विद्यापति समिति सदस्यों ने मां जानकी रथ को किया रवाना

रांची:29 अप्रैल को जानकी जन्मोत्सव पर बाबा विद्यापति स्मारक समिति जानकी महोत्सव का आयोजन करेगी। इसी कड़ी में मिथिलांचल के लोगों को हाकार देने के लिए जानकी रथ को पूरे शहर में भ्रमण के लिए रवाना किया गया।

रविवार को कचहरी चौक स्थित बाबा विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय से रांची नगर निगम के उप मेयर संजीव विजयवर्गीय ने मां जानकी रथ को रवाना किया।इससे पर्व पंडित निर्भयकांत झा शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां जानकी रथ का विधिवत पूजा अर्चना किया। समिति सदस्यों ने उप मेयर संजीव विजयवर्गीय को मिथिला पाग, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। वहीं समिति के अध्यक्ष जयंत झा ने कहा कि मां जानकी रथ पूरे रांची शहर एवं आस पास के क्षेत्रों मेँ घर घर जाकर हकार (आमंत्रण) देगी। समिति 29को मां जानकी जन्म महोत्सव” मनायएगी। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें मशहूर गायक एवं गायिका अपनी प्रस्तुति से सभी श्रोता गण को भरपूर आनंदित करेंगे । गायक अश्वनी आनंद, प्रकाश झा, पूजा झा, निभा झा, देवकी नंदन झा, आदि कलाकारों से माँ जानकी जन्म महोत्सव के दिन और भर रात भक्ति रस में लोग डूब जायेंगे। महोत्सव में स्थानीय सांसद, विधायक की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।वहीं मैथिली भाषा बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अमरनाथ झा ने बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए झारखण्ड सरकार से मैथिलि भाषा के लिये उचित कदम उठाने की माँग की है। जिससे झारखण्ड राज्य में भी मैथिलि भाषा का विकास हो सके। इस अवसर पर निर्भयकांत झा, मिर्त्युन्जय झा, भावेश चंद्रा, राधेश्याम यादव, सूर्यकांत सिंह, गौरीशंकर झा,संतोष मिश्रा, दिलेन्द्र शर्मा, प्रवीण मिश्रा, जयशंकर दुबे, श्याम चौबे, रमेश भारती, डॉ पंकज रॉय, आदि ने आज के कार्यक्रम मेँ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *