जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव पर मिली स्वीकृति

लातेहार: प्रखंड के नरेशगढ़ एवं कोने गाँव,मनिका प्रखंड के रेवतखुर्द गाँव,गारू प्रखंड के हेनार एवं बरवाडीह प्रखंड के हेन्देहास गांव में इस तरह से जिले के 05 स्थानों पर मल्टीपर्पस सर्विस सेन्टर की स्थापना को केन्द्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। यह केन्द्र प्रधानमंत्री न्याय व मान योजना के तहत खोले जाएंगे। जिले के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने इसका प्रस्ताव केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय को भेजा था। इन केन्द्रों में एक ही छत के नीचे शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा और शासन से जुड़ी सेवाएं मिलेंगी। इसका उद्देश्य आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाना और मुख्यधारा से जोड़ना है। प्रत्येक केन्द्र में डिजिटल सुविधा, चिकित्सा सहायता, प्रशिक्षण केन्द्र, ग्राम सभा हॉल और सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ देने के लिए काउंटर बनाया जाएगा। इन केन्द्रों का आधारभूत ढांचा स्थानीय जनजातीय समुदाय की भागीदारी से तैयार होगा। आई०टी०डी०ए० परियोजना निदेशक, प्रवीण कुमार गागराई ने कहा कि मल्टीपर्पस सेंटर जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक और आर्थिक बदलाव लांएगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *