पारस हॉस्पिटल एचईसी में 70 वर्षीय महिला के पेट से निकाला गया सात किलो का ट्यूमर

गणादेश,रांची: पारस एचईसी हॉस्पिटल, एचईसी ने एक बड़ी चिकित्सीय उपलब्धि हासिल की है। यहां 70 वर्षीय महिला के पेट से सात किलो का विशाल ओवेरियन ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उन्हें नया जीवन दिया गया। जमशेदपुर के पास स्थित एक सुदूर ग्रामीण इलाके से आई यह महिला लगातार पेट में सूजन और भूख कम लगने की समस्या से परेशान थी। पारस हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद उनकी विस्तृत जांच की गई। हॉस्पिटल के कैंसर सर्जरी विभाग के डॉ अभिनव शेखर के नेतृत्व में किए गए सीटी स्कैन में पता चला कि महिला के पेट में बड़ा ओवेरियन ट्यूमर है। इसके बाद एक जटिल शल्यक्रिया (सर्जरी) की गई, जिसमें सात किलो का ट्यूमर सुरक्षित रूप से निकाल दिया गया। सर्जरी के बाद महिला ने तेज़ी से स्वास्थ्य लाभ किया और चौथे दिन ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वर्तमान में वह पूरी तरह स्वस्थ हैं, सामान्य भोजन ले रही हैं और अपने रोज़मर्रा के काम स्वयं कर पा रही हैं।

पारस हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ नीतेश कुमार ने कहा कि पारस एचईसी हॉस्पिटल, एचईसी में उपलब्ध उन्नत सर्जिकल तकनीक और समग्र कैंसर इलाज की सुविधाएं राज्य के सबसे दूरस्थ इलाकों के मरीजों तक भी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा पहुंचा रही हैं। एक ही छत के नीचे कैंसर से संबंधित सभी प्रकार का इलाज हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *