केंद्र की मोदी सरकार लगातार झारखंड के अधिकारों पर डाका डाल रही है:अख्तर अली

रांची::झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से तथ्यहीन, हताशा भरे और जनता को गुमराह करने की साजिश हैं। केंद्र की मोदी सरकार लगातार झारखंड के अधिकारों पर डाका डाल रही है और भाजपा नेता अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।
अख्तर अली ने वृद्धा पेंशन और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेताओं को जमीनी हताशा से बाहर आकर सच बोलने की नसीहत देते हुए कहा, इन कल्याणकारी योजनाओं में केंद्र सरकार का भी वित्तीय हिस्सा (केंद्रांश) होता है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार झारखंड के हिस्से का पैसा न तो समय पर भेजती है और न ही पूरा भुगतान करती है।
आदित्य साहू जी को अपनी पार्टी की बैठक में झारखंड के हक का बकाया पैसा केंद्र से दिलाने की मांग रखनी चाहिए थी और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने यह आवाज़ उठानी चाहिए थी,यही उम्मीद झारखंड की जनता उनसे कर रही थी। इसके बावजूद, हमारी गठबंधन सरकार अपने सीमित संसाधनों से झारखंड के बुजुर्गों और छात्रों का पूरा ख्याल रख रही है।

अख्तर अली ने यूरिया पर आदित्य साहू के गलत बयानी पर कहा झारखंड सरकार को घेरने वाले भाजपा नेता पूरी तरह झूठ बोल रहे हैं। रासायनिक खाद, यूरिया और कृषि इनपुट के दाम तय करने और उनकी देशव्यापी आपूर्ति की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। केंद्र की गलत आर्थिक नीतियों और बेलगाम महंगाई के कारण आज किसानों को महंगे दाम पर खाद खरीदनी पड़ रही है। झारखंड पर ठीकरा फोड़ने से पहले भाजपा नेता केंद्र से जवाब मांगें कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा हवा क्यों हो गया?

एमएमडीआर (MMDR) कानून और खनिज पर अख्तर अली ने कहा
कोयला चोरी और MMDR कानून को लेकर भाजपा का बयान केवल अपनी कारगुजारियों को छिपाने का ढोंग है। झारखंड के खनिज संपदा को दोनों हाथों से लूटने का लाइसेंस केंद्र सरकार ने अपने चहेते पूंजीपतियों को दे रखा है। जब राज्य सरकार अपने हक, राजस्व और पर्यावरण की रक्षा करती है, तो भाजपा नेताओं को तकलीफ होती है। कोयला चोरी रोकने के सख्त कदमों से बिचौलियों और भाजपा समर्थित ताकतों की नींद उड़ी हुई है।

नितिन नवीन के वोट चोरी के बयान पर कड़ा पलटवार
बिहार और अन्य राज्यों में चुनाव व मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का 60 दिनों की आपत्ति वाला तर्क केवल लीपापोती और हास्यास्पद है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर आज देश के कोने-कोने से सवाल उठ रहे हैं। लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने की साजिश रचने वाली भाजपा आज नैतिकता का पाठ पढ़ाने का ढोंग कर रही है। कांग्रेस पार्टी और जनता इनकी हर साजिश का लोकतांत्रिक और कानूनी जवाब देना जानती है।
छात्रों पर फर्जी मुकदमे और भाजपा का दमनकारी चरित्र आज पूरा देश देख रहा है जो देश के कोने-कोने और देश के राजधानी दिल्ली में जो हुई उसे देश की जनता देख रही इसलिए भाजपा गलत बयान बाजी से पहले अपने चरित्र को जरूर देखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *