ओलम्पियाड माईकल किंडो हॉकी प्रतियोगिता के फाईनल मैच में पहुँचे खूँटी सांसद कालीचरण मुंडा
खूंटी: 19 वां ओलम्पियन माईकल किंडो मुन्ना हॉकी प्रतियोगिता 2026 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सांसद कालीचरण मुंडा पहुंचे। इस अवसर पर आरसी विद्यालय खालीजोर, कुरडेग की छात्राओं द्वारा माननीय सांसद का भव्य स्वागत किया गया साथ ही इंटर कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं द्वारा नृत्य और स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। सांसद ने मौक़े पर ओलम्पियाड माईकल किंडो को याद करते हुए कहा की बहुत गर्व की बात है की हमारे झारखण्ड की धरती शुरू से ही हॉकी की नर्सरी रही है और विशेष कर सिमडेगा जिला ने भारत देश को दर्जनों ऐसे हॉकी खिलाड़ी दिये हैं जिन्होंने अपने कुशल नेतृत्व से देश का नाम दुनिया भर के खेल जगत में रोशन किया है। साथ ही उन्होंने वहां मौजूद बच्चों को भी मेहनत और लग्न से हॉकी खेलने को कहा और अपने जिले, राज्य एवं देश का नाम रोशन करने को लेकर शुभकामनायें दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक फा• अनसेलेम लुगुन, फा•सुनील कुमार तिर्की डीन कुरडेग, फा•बिपिन किशोर सोरेंग, कथलिक सभा समिति, महिला संघ समिति, कुरडेग एसोसिएशन समिति, पूर्व जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, जिला सांसद प्रतिनिधि अमित डुंगडुंग, सांसद प्रतिनिधि कृष्णा नाग, सुनील अशोक टोप्पो, अजीमुल्ला अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी जॉनसन मिंज,कौशल किशोर रोहिल्ला,अरुण जयसवाल,वारिस रज़ा,प्रखंड उपाध्यक्ष जोनसन बेक एवं अन्य कार्यकर्त्ता और आयोजन समिति के सदस्यगण उपस्थित हुये।


