15 अक्टूबर की विशाल विरोध रैली एवं पुतला दहन कार्यक्रम की सफलता को लेकर महुआडांड़ में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक
लातेहार : आगामी 15 अक्टूबर को महुआडांड़ में आयोजित होने वाली कांग्रेस की विशाल विरोध रैली एवं पुतला दहन कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार नहीं, बुधवार 14 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे महुआडांड़ स्थित अंबेडकर चौक, पोस्ट ऑफिस के समीप कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर ने की। इस दौरान कांग्रेस प्रखंड कमेटी, मंडल कमेटी, युवा कांग्रेस प्रखंड कमेटी, आदिवासी कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक विभाग सहित पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में आगामी विरोध रैली एवं पुतला दहन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम को प्रभावशाली एवं सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय, संगठनात्मक एकजुटता और सक्रिय भागीदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने पार्टी संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए 15 अक्टूबर के निर्धारित कार्यक्रम में अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
मौके पर कांग्रेस प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी श्रीमती कांता एक्का, कांग्रेस जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर, महुआडांड़ प्रखंड उपप्रमुख सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज, महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष फ्रिदा कुजूर, कांग्रेस जिला महासचिव निर्मला टोप्पो, कांग्रेस जिला महासचिव सह मुखिया सुषमा कुजूर, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजित पाल कुजूर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी, कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष नसीम अंसारी, प्रखंड महासचिव संजय तिग्गा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रानु खान, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहैल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बसारत अली, युवा कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष पप्पू खान, कांग्रेस प्रखंड सचिव खुशदिल खान, युवा कांग्रेस प्रखंड सचिव सद्दाम खान, सद्दाम आलम उर्फ शेरू, सतीश तिग्गा, युवा कांग्रेस प्रखंड महासचिव राजा गुप्ता एवं सचिव कन्हैयालाल श्रीवास्तव सहित पार्टी के कई गणमान्य पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने एक स्वर में आगामी 15 अक्टूबर को आयोजित विशाल विरोध रैली एवं पुतला दहन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने तथा संगठन की एकजुटता का परिचय देने का संकल्प लिया।

