भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम से की मुलाकात

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने रांची के मोराबादी स्थित आवास पर ओडिशा के नवनियुक्त माननीय राज्यपाल ब्रजमोहन राम से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्री साहू ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनका दीर्घ राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन का अनुभव ओडिशा के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, सरोज सिंह, अमरदीप यादव, कार्यालय मंत्री हेमन्त दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, नीरज सिंह, सुनील साहू, राजश्री जयंती, केके गुप्ता, सुबोधकांत आदि ने भी उन्हें नए दायित्व की शुभकामना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *