भारतीय विचार ही देश को विश्व गुरु बनाएगा : प्रदीप वर्मा

रांची: श्री माहेश्वरी सभा रांची के तत्वाधान में सेवा सदन पथ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के सभागार में श्री माहेश्वरी सभा रांची के अध्यक्ष मुकेश काबरा की अध्यक्षता में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं शंखनाद से किया गया | अध्यक्ष मुकेश काबरा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मुख्य विषयों पर प्रकाश डाला |
इस बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज में लोगों की इन चारों विषयों की उपयोगिता के लिए
जागरूकता आवश्यक है , जिन विषयों को इस पटल पर रखा गया है वह समाज के लिए बहु उपयोगी है | श्री वर्मा ने कहा कि पूरी दुनिया गाय माता का महत्व जानती और समझती है पर भारत एक ऐसा देश है जो गाय को माता का दर्जा देती है। सभा की ओर से राज्यसभा सांसद को एक प्रतिवेदन कार्यक्रम संयोजक वासुदेव भाला, सहित गोवर्धन गारोड़िया ओमप्रकाश अग्रवाल एवं अजय मारू ने संयुक्त रूप से दिया।
वृंदावन से आए संत राधेवत्स ने कहा है कि गौ को माता का दर्जा दिलाने के लिए 51 करोड़ हस्ताक्षर की आवश्यकता है | 30 करोड़ हो चुके है बाकी झारखंड से भी बहुत आशा है | इस विषय को लेकर 17 दिसंबर को प्रभात तारा मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।
पुनीत पोद्दार ने कहा कि रिक्त जमीन का सदुपयोग करने का प्रयास सरकार और समाज को मिल कर करना चाहिए।
कुणाल अजमानी ने कहा कि सामाजिक संगठन अपना दायित्व भारतीय संस्कृति के अनुसार निभाए तो बहुत से सामाजिक कार्य आगे बढ़ेगा। पवन शर्मा ने कहा कि चारों संकल्प हमारे समाज से जुड़े हुए जिम्मेवारियों के प्रश्न हैं जिसे पूरे समाज को विचार करना चाहिए।
प्रधानमंत्री जी तक गौ संरक्षण और गाय को माता का दर्जा देने के लिए पत्र सभी सामाजिक संगठनों को सामूहिक रूप से रांची से भेजना चाहिए।
अजय मारू ने कहा कि 25 से ज्यादा व्यंजन माहेश्वरी समाज शादी में नहीं रखती है यह बहुत बड़ा प्रयास भोजन को बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है एवं शस्त्र का पूजन के साथ प्रशिक्षण भी होना चाहिए। इस आशय की जानकारी देते हुए कार्यक्रम में मंच का संचालन रमन बोडा एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव मनोज कल्याणी ने दिया । आज की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी रोहित शारदा ने बताया कि प्रत्येक विषय की अलग से तीन-तीन महीने पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी इस बैठक से प्रमुखता से निकाल कर आएगी ।
बैठक में मुख्य रूप से रांची के प्रसिद्ध धार्मिक संगठन एवं समाज सभी संगठन के प्रतिनिधि मंडल सम्मिलित हुए जिसमें से प्रमुख रूप से झारखण्ड बिहार माहेश्वरी सभा सचिव नरेंद्र लखोटिया , महावीर प्रसाद सोमानी, शिव शंकर साबू, गोवर्धन प्रसाद भाला , मनोज काबरा , किशन कुमार साबू,, राज कुमार मारू, पवन कुमार मंत्री , झारखण्ड बिहार माहेश्वरी महिला अध्यक्ष संगीता चितलांगिया , रांची महिला अध्यक्ष विजयश्री साबू , सचिव बिमला फलोर, रतन आनंद, रोहित अग्रवाल, भानु जालान, श्याम सुंदर बिहानी ,अर्चना साबू, विनीता सिंघानिया,रेनू अग्रवाल, रितु लखोटिया,, शिखा बिरला बिल्लू सोडाणी ओमप्रकाश अग्रवाल, सरवन अग्रवाल , विनीता बिहानी, विजय कुमार छपरिया, किशोर मंत्री, राघव शारदा, मुकेश अग्रवाल, वंदना मारू
पवन शर्मा, विनोद जैन , मनोज चौधरी, निर्मल बुधीया अशोक पुरोहित किशन शर्मा ,सज्जन पाड़िया , ललित पोद्दार, प्रिंस आजमानि सहित काफी गणमान्य उपस्थित रहे सहित अन्य गण्यामान्य लोग उपस्थित थे। इस आशय की जानकारी सभा के मीडिया प्रभारी रोहित शारदा, गिरिजा शंकर पेड़ीवाल एवं रश्मि मालपानी ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *