पिछड़ी जाति संघर्ष समिति के बंद को कांग्रेस का समर्थन, खूंटी पहुंचे केशव महतो कमलेश
खूंटी: पिछड़ी जाति संघर्ष समिति की ओर से मंगलवार को आहूत बंद को कांग्रेस ने समर्थन दिया। बंद के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश खूंटी पहुंचे। उन्होंने बंद समर्थकों और पिछड़ी जाति संघर्ष समिति की संयोजक मंडली के सदस्यों से मुलाकात की।
इस दौरान केशव महतो कमलेश ने कहा कि पिछड़ी जाति के हक और अधिकार की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के अधिकारों को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बंद समर्थकों से बातचीत कर उनकी मांगों और आंदोलन की स्थिति की जानकारी ली।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पिछड़ी जाति संघर्ष समिति की संयोजक मंडली के सदस्यों से भी मुलाकात की। इस दौरान समिति के संयोजक मंडली के सदस्य जितेंद्र कश्यप, किशोर कुमार गंजू, शिवनारायण गंजू, सयूम अंसारी, विक्रम महतो और प्रफुल्ल राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रामकृष्ण चौधरी भी उपस्थित थे। कांग्रेस नेताओं ने पिछड़े वर्ग के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर समिति के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।


