मारवाड़ी युवा मंच खूंटी नगर शाखा ने लगाया रक्तदान शिविर, 22 यूनिट रक्त संग्रह

खूंटी: मारवाड़ी युवा मंच नगर शाखा द्वारा रविवार को राजस्थान भवन, खूंटी में मानव सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कुल 22 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
शिविर में सिविल सर्जन, खूंटी डॉ. एल. आर. पाठक, शिखा प्रिया, एडमिनिस्ट्रेटर, ऑर्किड हॉस्पिटल, रांची, की टीम तथा खूंटी सदर अस्पताल की टीम उपस्थित रही। चिकित्सा टीम द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक जांच एवं रक्त संग्रह की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि, “रक्तदान केवल एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन देने का माध्यम है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के लिए आशा की किरण बन सकता है। मारवाड़ी युवा मंच आगे भी ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा।”
संयोजक अखिल सरावगी एवं विशाल जैन ने कहा कि, “रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य था। 22 यूनिट रक्त का संग्रह होना सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। हम सभी रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।”
शिविर में सचिव गौरव जैन,पूर्व अध्यक्ष उदय लाल भाला एवं अंकित जैन, अजय सरावगी, अमित पोद्दार, योगेश मिश्रा, मुकुल पिपरिया, अनुराग प्रतीक, अखिल सरावगी, संदीप पिपुरिया, प्रिंस अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, विशाल जैन, मोनी जैन ,आशीष पिपुरिया एवं अदिति मिश्रा सहित अन्य सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
मंच की ओर से सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा टीम एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी समाजहित में इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
यह जानकारी मंच के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *