जेसीआई एक्सपो उत्सव में संडे बना फनडे, बच्चों से लेकर युवाओं तक ने उठाया मेले का लुत्फ

रांची : युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई की ओर से आयोजित बहुप्रतीक्षित ‘एक्सपो उत्सव 2026’ का रंग रविवार को और गहरा हो गया। मोरहाबादी मैदान में आयोजित सात दिवसीय यह भव्य व्यापार एवं मनोरंजन मेला 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष एक्सपो उत्सव अपने 29वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। मेले में देश के विभिन्न शहरों से आए व्यवसायियों और कंपनियों के करीब 400 वातानुकूलित स्टॉल लगाए गए हैं।
एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि मेले में बड़े ब्रांड्स, स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स समेत विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। महिला उद्यमियों के लिए विशेष ‘पिंक हैंगर’ बनाया गया है, जबकि बच्चों के मनोरंजन के लिए एम्यूजमेंट पार्क में कई तरह के झूले लगाए गए हैं।
रविवार को पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सुमित अग्रवाल, जमशेदपुर रॉयल्स शाखा से टीके अग्रवाल और सीए विवेक अग्रवाल ने एक्सपो का भ्रमण किया। उन्होंने जेसीआई के युवा सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इतने बड़े आयोजन के लिए कड़ी मेहनत और बेहतर टीमवर्क की जरूरत होती है। अतिथियों को दुपट्टा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जेसीआई की ओर से सेवा प्रकल्प के तहत नेत्र चिकित्सा शिविर भी लगाया गया, जिसमें 100 से अधिक लोगों की नि:शुल्क आंखों की जांच की गई।
रविवार को एक्सपो परिसर में ‘एक्सपो टैंक’ और डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एक्सपो टैंक में 13 टीमों के 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडली में जेसी जय प्रकाश सिंघानिया, व्यवसायी अवध पोद्दार, अभिनव शाह और मोना मेहता शामिल रहे। इसके बाद आयोजित डांस प्रतियोगिता में 75 बच्चों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
आयोजकों के अनुसार, 5 अक्टूबर को योग प्रतियोगिता और बुटिक्स एक्सपो फैशन शो आयोजित होगा, जिसमें रांची के प्रमुख डिजाइनर अपने परिधानों का प्रदर्शन करेंगे। वहीं 6 अक्टूबर को भजन जैमिंग का आयोजन होगा, जिसमें बाहर से आए कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। एक्सपो में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में क्यूआर कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन और एंट्री टिकट की बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
एक्सपो उत्सव 2026 के प्रिंसिपल स्पॉन्सर पंचरत्न स्काईलाइन हैं। इसके अलावा टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी पावर्ड पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। आयोजन को सफल बनाने में होटल चाणक्य, मोशन, बुद्धा टोयोटा, श्री अलंकार, श्नाइडर इलेक्ट्रिक, प्रभुजी, वॉव डिटेलिंग, बागला, बलीफिया, एनटीपीसी, आराध्या, अपना मार्ट, मी एंड मॉम्स, एटीसी, कैफीनेटर्स और रेडियो धूम समेत कई संस्थाएं सहयोग कर रही हैं।
आयोजन को सफल बनाने में जेसी अभिषेक जैन, जेसी साकेत अग्रवाल, जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल, जेसी ऋषभ जालान, जेसी अनिमेश निखिल, जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल, जेसीरेट खुशबु सिंघानिया और जेसीरेट नलिनी जैन समेत संस्था के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *