सेक्टर 12 के क्षतिग्रस्त आवासों की मरम्मती को लेकर ईडी आवास का घेराव
बोकारो: बोकारो के सेक्टर-12 के क्वार्टरों को ध्वस्त करने के कथित षड्यंत्र और क्वार्टरों की जर्जर स्थिति को लेकर आवास बचाओ संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है। समिति के बैनर तले बीएसएल प्लांट के ईडी एचआर राजश्री बनर्जी के आवास के पास “डेरा डालो – घेरा डालो” के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना में सुबह से ही दर्जनों कि संख्या में आंदोलनकारी ईडीएच आर राजश्री बनर्जी के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाते दिखे।
धरने में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की। समिति के लोगों का आरोप है कि प्रबंधन की ओर से सेक्टर-12 को उजाड़ने की तैयारी की जा रही है, जबकि पहले से ही रह रहे क्वार्टरों की हालत काफी खराब है। न तो समय पर रिपेयरिंग हो रही है और न ही मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। विदित हो कि क्षतिग्रस्त आवासों की सुरक्षा की दृष्टिकोण से खाली करने के लिए बीएसएल प्लांट द्वारा कई बार नोटिस दिया गया साथ ही इन आवासों को खाली करने के लिए रह रहे कर्मचारियों को सेल द्वारा दो दिन का अवकाश सहित घरेलू सामान उतारने चढाने हेतु श्रमिक देने के बावजूद भी लोग क्षतिग्रस्त आवासों को खाली करना नहीं चाहते है ।प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि जो ब्लॉक मरम्मती के लायक होगा उसका मरम्मती करवाया जा रहा है ओर जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त है उसको खाली कर अन्यत्र आवास शिफ्ट करने का वैकल्पिक भी दिया जा रहा है ,फिर भी लोग जबरन उक्त आवास में रह रहे है और प्लांट को सहयोग ना करके माहौल को खराब कर रहे है ।प्रबंधन ने सभी से सहयोग करने की अपील की है ।


