जोरेक्स का रोड शो का आयोजन

रांची : बीएनआर होटल के दरबार हॉल में दो दिवसीय जोरेक्स का रोड शो का ayojn किया गया। जिसका दीप जलाकर उद्घाटन जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र तिवारी एवं चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष धीरज तनेजा एवं मुकेश तनेजा ने दीप प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से शुभारंभ किया। जेरॉक्स के एसोसिएटेड डायरेक्टर सेल्स अर्जुन खोसला ने धर्मेंद्र तिवारी का स्वागत, धीरज तनेजा जी का स्वागत एंटी रेड्डी डायरेक्टर सर्विसेज और मुकेश तनेजा का एनसी शाहा ने अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जोरेक्स के पदाधिकारी राकेश गुलाटी जनरल मैनेजर नॉर्थ ईस्ट अपूर्व गौर डीजीएम नॉर्थ ईस्ट और तापस भट्टाचार्य जनरल मैनेजर (सर्विस) सौरभ पाल सेल्स मैनेजर ईस्ट पूरे टीम के साथ झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार जेरॉक्स ने अपने प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देने हेतु यह आयोजन किया है। एनसी शाहा डायरेक्टर एन टेक सॉल्यूशंस (प्राइवेट) लिमिटेड, जमशेदपुर ने प्रोडक्ट की जानकारी दी। धर्मेंद्र तिवारी ने डिजिटल प्रेस पांच रंगों का पर्दा हटाकर शुभारंभ किया इस तरह अलग-अलग मॉडलों को दिखाया गया है जो प्रेस प्रिंटिंग के जगत में डिजिटल प्रेस लाकर नई क्रांति स्थापित करेगी, प्रिंटिंग प्रेस के अलग-अलग मॉडल यह आयोजन कल तक चलेगा। जिसमें रांची और आसपास के जितने भी प्रिंट प्रेस से जुड़े हुए लोग है आकर इसकी जानकारी लेंगे और अपने व्यवसाय को डिजिटल बढ़ाएंगे खरीदने के लिए मशीनों को चोलामंडल द्वारा फाइनेंस भी उपलब्ध है यह बहुत बड़ी पहल जेरॉक्स फैमिली की है। ताकि व्यापार करने वाले लोगों को और सुविधा मिले इस अवसर पर रांची के और भी उद्यमी उपस्थित होकर अपना आशीर्वचन प्रदान किए। जोरेक्स कंपनी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। आज 70 से 75 प्रिंटर्स उपस्थिति दर्ज किए और प्रोडक्शन प्रिंटर की सराहना किये पहले ही दिन एन टेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को तीन प्रोडक्शन डिजिटल कलर प्रिंटर का आर्डर मिला। बीएनआर चाणक्य होटल के दरबार हॉल में जोरेक्स रोड शो में व्यवसाई पहुंचे प्रोडक्ट की जानकारी ली। कल काफी लोगों के आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *