धोनी के फार्म हाउस में निकला 18 साल पुराना सांप, रेस्क्यू कर बचाया
रांची : रातू के दलादिली स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस में मंगलवार को सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नारायण प्रमाणिक मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
बताया गया कि रेस्क्यू किया गया सांप करीब 18 वर्ष पुराना है। उसे पकड़ने के दौरान उसके शरीर पर हल्की चोट भी आई। एक्सपर्ट ने प्राथमिक देखभाल करने के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
रेस्क्यू के दौरान फार्म हाउस के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, घटना के समय धोनी के परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था।
स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट नारायण प्रमाणिक ने लोगों से अपील की कि घर या परिसर में सांप दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय तुरंत विशेषज्ञ को सूचना दें, ताकि सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर बचाया जा सके।


