जेसीआई रांची ने ‘एक्सपो उत्सव 2026’ का ब्रोशर किया लॉन्च

रांची: जेसीआई रांची के प्रमुख आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित समारोह में एक्सपो उत्सव के आधिकारिक ब्रोशर का विमोचन किया गया। इस वर्ष एक्सपो का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक मोरहाबादी मैदान में होगा। जेसीआई रांची इस बार एक्सपो उत्सव का 29वां संस्करण आयोजित करने जा रहा है। मेले में देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से कारोबारी और ब्रांड अपने स्टॉल लगाएंगे।
समारोह में मुख्य अतिथि मेकॉन के डायरेक्टर फाइनेंस मुकेश कुमार और विशिष्ट अतिथि जेसीआई की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राखी जैन मौजूद थीं। जेसीआई रांची के अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन ने अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एक्सपो उत्सव शहर के व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में जेसीआई रांची का प्रमुख आयोजन है और हर वर्ष इसे नए स्वरूप में लोगों के सामने लाने का प्रयास किया जाता है।
इस वर्ष पंचरत्न स्काईलाइन एक्सपो उत्सव 2026 का प्रिंसिपल स्पॉन्सर है। वहीं टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी पावर्ड पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। आयोजन के लिए होटल चाणक्य, मोशन, बुद्धा टोयोटा, श्री अलंकार, प्रभुजी, वॉव डिटेलिंग, बागला, बलीफिया, एनटीपीसी, आराध्या, अपना मार्ट, कैफीनेटर्स और रेडियो धूम समेत कई संस्थाएं अलग-अलग श्रेणियों में पार्टनर बनी हैं।
कार्यक्रम का संचालन जेसी सौरभ टांटिया ने किया। संस्था के सचिव जेसी साकेत अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए एक्सपो के 29वें संस्करण को सफल बनाने में सभी से सहयोग की अपील की।
एक्सपो के सफल आयोजन के लिए चीफ को-ऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया, को-ऑर्डिनेटर जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, एक्सपो ट्रेजरर जेसी सीए दीपक पटेल समेत पूरी कोर टीम तैयारी में जुटी है। ब्रोशर रिलीज के प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी देवेश जैन के साथ जेसी शिवी तनेजा, जेसी अमन जैन, जेसी ऋषभ जालान और जेसी अनिमेश निखिल भी आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
एक्सपो के पीआरओ जेसी वरुण जालान ने बताया कि स्टॉल बुकिंग और मेले में होने वाले विभिन्न आकर्षणों की जानकारी भी साझा की गई है। उन्होंने बताया कि एक्सपो को इस बार और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *