बिहार में बीपीसीएल के सबसे बड़े डिस्टिब्यूटर बने अशोका भारत गैस

अनूप कुमार सिंह,पटना:बिहार में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन द्वारा अशोका भारत गैस को राज्य के सबसे बड़े डिस्टिब्यूटर के रूप में सम्मानित किया गया।बुधवार को अशोका भारत गैस के 11वें वर्षगांठ के अवसर पर महुआ बाग में सम्मान समारोह के आयोजन किया गया।उक्त समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बीपीसीएल के स्टेट हेड नीतिन जी मौजूद थे।उक्त समारोह में अशोका भारत गैस एजेंसी महुआ बाग को बिहार के सबसे बड़े डिस्टिब्यूटर के रूप में स्टेट हेड नीतिन जी द्वारा अशोक कुमार सिंह सम्मानित किया गया।वहीं उक्त समारोह में Ganadesh अख़बार के डिजिटल हेड अनूप कुमार सिंह को बीपीसीएल के बिहार हेड व अशोका भारत के निदेशक अशोक सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।उक्त समारोह में बीपीसीएल के सेल्स हेड प्रियांशू जी समेत काफी संख्या में गण्यमान्य लोग व अशोका भारत गैस के 11वें वर्षगांठ पर बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *