झारखंड में शिक्षकों का विरोध रंग लाया, रक्षाबंधन पर स्कूलों में रहेगी छुट्टी
रांची: झारखंड में राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर शिक्षा विभाग ने स्कूलों के कार्यक्रम में बदलाव किया है। शिक्षकों के विरोध के बाद झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने संशोधित आदेश जारी किया है। इसके तहत अब रक्षाबंधन के दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा। वहीं, राष्ट्रीय खेल दिवस से संबंधित कार्यक्रम अब 27 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे।
पूर्व में जारी आदेश में रक्षाबंधन के दिन स्कूलों में खेल दिवस से जुड़ी गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया गया था। इसका शिक्षकों ने विरोध किया था। संशोधित आदेश के बाद शिक्षकों को राहत मिली है।


