दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, सांसद ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

खूंटी: स्थानीय सांसद कालीचरण मुण्डा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकार की योजनाओं के साथ-साथ चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान सांसद ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय सीमा के भीतर, पूरी पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब इसका वास्तविक लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।
अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। बैठक में क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
वहीं झामुमो विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि जनता की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ हर पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा संकल्प है।
बैठक में स्थानीय विधायक राम सूर्या मुंडा,जिले के डीसी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और संबंधित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *