आदिवासी एकता महाजुटान को लेकर कांग्रेस की बैठक

मांडर: आगामी 30 अगस्त को रांची में प्रस्तावित आदिवासी एकता महाजुटान रैली की सफलता को लेकर शुक्रवार को मांडर प्रखंड स्थित विधायक कार्यालय में प्रबुद्धजनों एवं कांग्रेस के महिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने की। वहीं चान्हो प्रखंड में भी महिला मोर्चा की बैठक आयोजित कर रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई।
मांडर की बैठक में वरीय महिला पदाधिकारी, महिला पंचायत अध्यक्ष, महिला सेवा दल, महिला मंच-मोर्चा के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। बंधु तिर्की ने कहा कि परिसीमन में लोकसभा और विधानसभा की आरक्षित सीटों को बढ़ी हुई सीटों के अनुपात में बरकरार रखना जरूरी है। आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। परिसीमन का नुकसान आदिवासियों को नहीं होने दिया जाएगा।
चान्हो में प्रखंड अध्यक्ष मो. इस्तेयाक ने कहा कि आदिवासी समाज की एकता, अधिकार और सामाजिक हितों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आने की जरूरत है। उन्होंने महिलाओं से गांव-गांव जाकर रैली के उद्देश्य की जानकारी देने और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में रैली की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं। मौके पर प्रियंका उरांव, झरिता उरांव सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *