बेहतर पुलिसिंग के लिए पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय सम्मानित

रांची (गणादेश) : बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्य के लिए पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय को रांची के एसएसपी एवं उपायुक्त (डीसी) ने सम्मानित किया। क्षेत्र में घटित संवेदनशील घटनाओं के सफल उद्भेदन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई तथा आम लोगों के साथ कुशल एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार को लेकर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पिठोरिया पुलिस ने संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कई घटनाओं का सफल अनुसंधान एवं उद्भेदन किया है। अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखने को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय रही है। वहीं अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी पुलिस की तत्परता बनी हुई है। सम्मान के दौरान अधिकारियों ने थाना प्रभारी के कार्यो की सराहना करते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने में पुलिस की सक्रियता एवं तत्परता को महत्वपूर्ण बताया। संवेदनशील मामलों के सफल अनुसंधान, अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के प्रयासों को भी विशेष रूप से सराहा गया। सम्मान मिलने पर थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय ने वरीय अधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा आम जनता को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आगे भी पुलिस टीम पूरी तत्परता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। थाना प्रभारी के सम्मानित होने पर पिठोरिया क्षेत्र के स्थानीय लोगों में भी खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *