कठिन परिस्थिति से निकल कर भी सेवा कार्य करें , समर्पित लोग ही इतिहास रचते हैं : लायन संजय खेतान
रांची : विश्व की अग्रणी सामाजिक एवं सेवा संस्था लायन्स इंटरनेशनल के लायन्स जिला 322A के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदभार सह शपथ ग्रहण समारोह चेशायर होम रोड, बरियातु स्थित “मंडप्पम” बैंकेट हॉल (बिरला मंदिर के बगल) में सम्पन्न । इस कार्यक्रम के लिए नेपाल से आए हुये लायन्स इंटरनेशनल के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक (Past International Director) लायन संजय खेतान ने कहा कि कठिन परिस्थितियों से निकल कर भी सेवा कार्य करनाचाहिए , क्योंकि समर्पित लोग ही इतिहास रचते हैं। उन्होंने नए पदाधिकारियों को पदस्थापित किया । इस अवसर पर प्रथम उप जिलापाल लायन कंचन कुमार साहू, द्वितीय उप जिलापाल लायन सुजीत कुमार, कैबिनेट सचिव लायन अरुण कुमार सिंह, कैबिनेट कोषाध्यक्ष लायन शांतनु तिवारी तथा जनसंपर्क पदाधिकारी लायन धर्मेन्द्र सिन्हा सहित जिला कैबिनेट के लगभग 150 पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य अपने पदों पर स्थापित किए गए। कार्यक्रम की शुरुवात ध्वज अभिवादन , विश्व शांति हेतु मौन धरण , दीप प्रज्वलन एवं नृत्य से हुई ।
अतिथियों का स्वागत नवनिर्वाचित जिलापाल एमजेएफ लायन शुभ्रा मजूमदार ने किया । उन्होने इसी माह 3 से 7 जुलाई के बीच हांगकांग में आयोजित लायन्स इंटरनेशनल के 108वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व के 140 देशों के लगभग 18000 लायन्स सदस्यों की उपस्थिति में अपने पद पर स्थापित हुईं । इनके नेतृत्व में झारखंड एवं बिहार के लगभग 30 राजस्व जिलों को सम्मिलित कर गठित लायन्स जिला 322A में लायन्स इंटरनेशनल के सेवा-सिद्धांतों एवं मार्गदर्शन के अनुरूप विभिन्न मानवीय एवं सामाजिक सेवा कार्यों का संचालन किया जाएगा । इस अवसर पर जन संपर्क पदाधिकारी लायन धर्मेंद्र सिन्हा की देख रेख में तैयार की गयी स्मारिका का विमोचन, क्रियाकलापों की रिपोर्टिंग हेतु मोबाइल एप्प एवं वैबसाइट का भी लोकार्पण किया गया ।
समारोह के विशिष्ट अतिथि रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानन्द जी थे ।
इस भव्य समारोह में लायन्स जिला 322A के अंतर्गत आने वाले 90 से अधिक क्लबों के लगभग 400 सदस्य उपस्थित रहकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने ।
विशेष सम्मान अमिताभ ठाकुर एवं एन लता ने जिलापाल शुभ्रा मजूमदार को प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया । पूर्व जिलापाल लायन सिद्धार्थ मजूमदार को उनके “सामाजिक संस्थाओं की भूमिका” समबन्धित महत्वपूर्ण शोध कार्य के लिए रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानन्द एवं लायन संजय खेतान ने सम्मानित किया ।
आज लायन्स इंटरनेशनल विश्व के 210 से अधिक देशों एवं भौगोलिक क्षेत्रों में लगभग 50,000 क्लबों तथा 14 लाख से अधिक सदस्यों के माध्यम से मानव सेवा के विविध कार्यों में निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। जिला 322A समर्पण के साथ उत्कृष्ट सेवा की प्रतिबद्धता को दुहराता है ।
कार्यक्रम का संयुक्त संचालन लायन भारतेन्दु झा एवं लायन पूनम आनंद ने किया । धन्यवाद ज्ञापन कैबिनेट सचिव लायन अरुण सिंह ने किया । नेपाल इवान भारत के राष्ट्रगाँ के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई ।
उपस्थित लोग : पूर्व जिलापाल एस पी वर्मा, डॉ एस पी सिंह, राजीव लोचन , सिद्धार्थ मजूमदार , रजनीश कुमार, कंचन सिंह , सुदिप्तो मुखर्जी , नलिनी मुखर्जी , अरुण खेमका, सुषमा त्रिवेदी ,वी के गढ़्यान राहुल वर्मा , माधव लाखोटिया, कमल जैन सहित गणेश सिंह, श्रवण बर्नवाल, राकेश चौधरी, अनुपमा लोचन, आरती कुमारी , सुनील माथुर, रामकृष्ण जी, राजेश मोर, राजेश चौधरी आदि


