बिहार समेत पूरे देश के 30 शहरों में भारत पेट्रोलियम द्वारा 10kg नए चीप सिलेंडर लॉन्च.!
पटना।बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे देश के 30 शहरों में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन द्वारा शुक्रवार को 10केजी डिजिटल चीप सिलेंडर लॉन्चिंग समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में अशोका भारत गैस के निदेशक अशोक कुमार सिंह द्वारा Ganadesh अख़बार के डिजिटल बिहार हेड अनूप कुमार सिंह को शॉल देकर सम्मानित किया गया।गौरतलब हो कि राजधानी पटना के महुआ बाग स्थित अशोका भारत गैस एजेंसी में शुक्रवार को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के बिहार हेड व कई अफसरों के द्वारा 10kg नए चीप सिलेंडर लॉन्चिंग समारोह का विधिवत उद्घाटन किया गया।जिसमें बीजेपी की एमएलसी अनामिका सिंह भी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी।जहां भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के बिहार हेड ने कहा कि देश के 30 शहरों में शुक्रवार को 10kg नए चीप सिलेंडर लॉन्चिंग समारोह का आयोजन किया गया है।जिससे ग्राहकों को काफी सुविधा मिलेगी।अशोका भारत गैस एजेंसी महुआ बाग स्थित समारोह में काफी संख्या में ग्राहकों को संबोधित करते हुए बीजेपी एमएलसी अनामिका सिंह ने कहा कि बिहार की राजधानी पटना में ग्राहकों की बेहतरीन सुविधा को देखते हुए भारत पेट्रोलियम द्वारा स्वागत योग्य सुविधा प्रदान की गई है।उक्त समारोह में अशोका भारत गैस एजेंसी महुआ बाग के अशोक कुमार सिंह द्वारा Ganadesh अख़बार के डिजिटल बिहार हेड अनूप कुमार सिंह को शॉल व बुके देकर सम्मानित किया गया।उक्त समारोह में काफी संख्या में ग्राहकों द्वारा 10kg नए चीप सिलेंडर लिया गया।


