जेपीएससी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में छात्रों ने निकाल कैन्डल मार्च
रांची : राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले पांच दिनों से जेपीएससी अभियार्थियों ने शुक्रवर को कैन्डल मार्च किया। सभी छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से निकाल कर फिरायलाल चौक तक कैन्डल मार्च किया। भारी बारिश के बावजूद राज्य के सभी 24 जिलों से बड़ी संख्या में आए छात्र कैंडल मार्च में शामिल हुए । छात्रों का कहना है कि 14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा और जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। वहीं, कई वर्षों बाद आयोजित एलडीसी और आशुलिपिक भर्ती परीक्षा रद्द होने से भी अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है। मार्च के दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को दोहराया। अभ्यर्थियों ने 14वीं जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को रद्द कर निष्पक्ष तरीके से दोबारा आयोजित करने की मांग की। साथ ही पूरे मामले की जांच सीबीआई और ईडी से कराने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें वर्तमान सीआईडी जांच पर भरोसा नहीं है और स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। छात्रों ने भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।


