उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने में कारगर सिद्ध होगा संवाद: राज्यपाल

अनूप कुमार सिंह,भोजपुर(आरा) उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने व उसको आगे ले जाने में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से सीधा संवाद काफी कारगर सिद्ध होगा! उक्त बातें बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति सैयद अता हसनैन ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पहली बार आयोजित छात्र शिक्षक संवाद के दौरान कही! शुक्रवार को राज्यपाल वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे ! जहां उन्होंने सबसे पहले बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा पर विधिवत रूप से माल्यार्पण किया। उसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय कैंपस में पौधारोपण किया। इस दौरान विश्वविद्यालय में छात्रों के द्वारा बनाए गए पेंटिंग्स को देखकर राज्यपाल काफी प्रभावित हुए। उन्होंने पेंटिंग बनाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया।वहीं इसके बाद राज्यपाल परीक्षा विभाग के सभागार में पहुंचे। जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित शिक्षकों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान शिक्षकों कि बातों व समस्याओं को लेकर महामहिम काफी गंभीर दिखे। उन्होंने इस पर ठोस कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया। गौरतलब हो कि उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से भी सीधा संवाद स्थापित किया। उनकी बातों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए उस पर विचार करने की बात कही। बातचीत के क्रम में राज्यपाल ने कहा कि बिहार में उच्च शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए इन लोगों से संवाद जरूरी है। ताकि इनकी बातों को समझ कर इस पर अमल किया जाए। क्योंकि छात्र-छात्राओं के अंदर जो भी जिज्ञासा है! उनकी जो समस्याएं हैं!उनको सुनकर ही उनका समाधान करना जरूरी है। ताकि बच्चे आगे चलकर देश के भविष्य निर्माण में सहयोग कर सके। दिलचस्प बात तो यह है कि राज्यपाल के जाने के बाद विश्वविद्यालय कैंपस में छात्र संगठन एवं छात्र शक्ति के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उन लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए विश्वविद्यालय के गेट को तोड़ डाला। छात्र संगठन के लोग अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।वहीं उनकी बातों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि छात्र हमारे हैं! उनकी समस्याएं हमारी है! इसलिए उनकी बातों को राज्यपाल महोदय के समक्ष भेजा जाएगा! क्योंकि उनकी जो भी मांगे हैं यह विश्वविद्यालय के स्तर की नहीं हैं !वहीं इस मामले को लेकर काफी देर तक पूरा इलाका रण क्षेत्र में तब्दील रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *